महागामा अनुमंडल मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। होली पर्व के दौरान लोगों ने पुआ, पुरी, सेवई दहिवारा समेत अन्य पकवानों एवं व्यंजनों का आनंद उठाया एवं दोस्तों एवं सगे संबंधियों ने भी पकवानों का लुफ्त उठाया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाया। होली में युवाओं की टोली ने जमकर हुड़दंग मचाया।