नरकटिया: सिकरहना नदी में चीनी मिल द्वारा रसायनिक पानी छोड़ने से सिसवनिया के पास नदी की मछलियां व जलीय जीव मर रही है:पंसस शमशाद आलम
सिकरहना नदीं में चीनी मिल द्वारा रसायनिक पानी छोड़ने से नदी की मछलियां व जलीय जीव जंतु मर रही है। स्थानीय पंसस शमशाद आलम ने बेतिया व स्थानीय जिला प्रशासन से चीनी मिल के ऊपर कारवाई करने की मांग की है। साथ हीं मिल फिर रसायनयुक्त पानी नहीं छोड़े इसकी व्यवस्था हों। आगे बताया कि रसायनिक पानी से इतनी तेज दुर्गंध आ रही है,कि आस पास के लोगो का रहना मुश्किल हो गया है।