बेनीपुर: भारत बंद के दौरान धरौड़ा, आशापुर, बेनीपुर आदि जगहों पर महिला एवं पुरुष यात्रियों को पैदल चलने पर विवश होना पड़ा
दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष यात्री के साथ बच्चों को भी पांव पैदल चलते देखा गया। यात्री विमला देवी, किशोरी देवी आदि ने बताया कि पहले पता होता कि भारत बंद है तो लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ता। जानकारी के अभाव में लंबी दूरी तय किया, जिससे पांव पैदल चलने को विवश होना पड़ रहा है।