बीसलपुर: नाबालिक को वहला-फुसलाकर भगा ले जाने का बीसलपुर कोतवाली में मुकदमा हुआ दर्ज।
बीसलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री को 30 अप्रैल की रात्रि 11 बजे गुपचुप तरीके से वहला-फुसलाकर ग्राम सायर निवासी रवि सिंह अपने साथ ले गया उनकी बेटी अपने साथ दो लाख रुपए की नगदी तथा सोने चांदी के जेवर भी साथ ले गई पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है