मेरठ: कंकर खेड़ा क्षेत्र में पैसों के विवाद में पति ने पत्नी को मकान में बंद कर लगाई आग, पत्नी का आरोप- पति मारना चाहता है
Meerut, Meerut | Mar 16, 2025 मेरठ की कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अमोलिक कॉलोनी में एक पति ने महिला पर तेल छिड़क दिया और उसे मकान में बंद कर बाहर से आग लगा दी और फरार हो गया जहां महिला ने पीछे के दरवाजे से निकाल कर अपनी जान बचाई और अपने माईके पहुंच गई लोगों ने मकान से धुआं निकलता देख इसकी सूचना दमकल विभाग को दी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया