सरमेरा: सरमेरा के बड़ी मिसियां के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
नालंदा जिला के सरमेरा थाना के बड़ी मिसियां गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर हो गई ,जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान पटना जिला के घोसवरी थाना अंतर्गत शहरी गांव निवासी चंद्रमौली प्रसाद का 33 वर्ष के पुत्र लव कुमार और घायल युवक बिंदे प्रसाद का लगभग 35 वर्षीय पुत्र हालो कुमार के रूप में हुई है।