जयसिंहपुर: सावन के सोमवार पर रामचंद्रपुर गांव व प्राचीन शिव मंदिर जयसिंहपुर में भक्तों द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना की जा रही
सावन माह के प्रथम सोमवार पर सुबह 5:00 बजे से ही मंदिरो व शिवालयों में विधि विधान के साथ भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है जिसमें रामचंद्रपुर गांव में स्थित प्राण प्रतिष्ठा दुर्गा माता मंदिर व जयसिंहपुर प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों द्वारा भगवान शंकर को दूध से नहलाने के बाद बेल, भांग ,धतूर ,आदि सामग्री चढ़कर पूजन कर रहे हैं