जलेसर: गांव नगबाई में पशु चिकित्सालय का ताला तोड़कर रखा सामान चोरी कर फरार हुए चोर, चिकित्सक ने थाने में की शिकायत
Jalesar, Etah | Aug 29, 2024 थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगबाई पशु चिकित्सालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बाल्टी मग स्प्रे मशीन टैग मशीन एवं अन्य मशीनों सहित कपड़ा एवं सरकारी अभिलेखों को चोरी कर कर फरार हो गए, इस पूरी घटना की शिकायत डॉक्टर सुचेन्द्र सिंह सिकरवार ने थाना जलेसर में दर्ज कराई है आपको बता दें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की बारीकी से कर रही है जांच।