जलेसर: तहसील जलेसर कोर्ट के सामने से अज्ञात चोर ने बाइक चोरी की घटना को दिया अंजाम थाना जलेसर में मुकदमा हुआ दर्ज #
Jalesar, Etah | Aug 27, 2024 थाना क्षेत्र जलेसर के अंतर्गत का यह पूरा मामला सामने आया है। जहां पर बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं । आपको बता दें कि जनपद हाथरस के सीर सोखना के रहने वाले राहुल पुत्र प्रेम सिंह तहसील जलेसर कोर्ट अपने व्यक्तिगत काम से आए थे। वहीं उनकी इस बाइक को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया जिसके बाद थाना जलेसर में मुकदमा दर्ज हुआ है