चूरू: हथियार तस्करी के मामले में जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी को चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया
Churu, Churu | Jul 5, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में रोहित गोदारा गैंग के स्थानीय हैंडलर जीतू जोड़ी और प्रवीण जोड़ी को चूरू जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया है।