मक्का उपज का भाव बढ़ते ही किसानों के चेहरों पर खुशी छा गईं हैं। गुरुवार को उपमंड़ी खालवा में मक्का उपज की अधिक आवक रही। कृषक रामकिशन पाटिल ने बताया कि गत सप्ताह तक बाजार में मक्का के भाव 12 से 14 सौ रूपये से अधिक नहीं मिल रहे थे। लेकिन मंडी में 17 सौ तक मक्का की खरीद हो रही हैं। जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।