आगरा: जयपुर हाउस स्थित आगरा विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष आईएएस अनिता यादव ने पदभार किया ग्रहण
Agra, Agra | Feb 14, 2024 उत्तर प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस में एडीए के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का भी नाम था। उनके स्थान पर यूपीसीडा की एडिशनल सीईओ रहीं अनिता यादव को भेजा गया है। बुधवार को अनिता यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनका कहना है कि शहर का सौंदर्यीकरण और अवैध निर्माणों पर कार्रवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी व विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।