दातागंज: म्यारी गांव का एक युवक गंगा में डूबा, प्रशासन दूसरे दिन भी तलाश में जुटा
उसहैत थाना क्षेत्र के अटेना घाट पर शुक्रवार को गंगा नहाने गया एक युवक गंगा में डूब गया। उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि म्याऊं विकास क्षेत्र के म्यारी का एक युवक कल गंगा में डूबा था, जिसकी गोताखोरों के द्वारा गंगा में तलाश की जा रही है। अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा है।