राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पिड़ावा क्षेत्र के कोटड़ी मंडल में सोमवार व मंगलवार की मध्यरात्रि में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सरपंच हरिराम गोचर ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बताया है कि सम्मेलन में मंडल के सभी गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने सहभागिता कर हिंदू एकता व सांस्कृतिक चेतना का परिचय दिया।