नैनवां: देई अस्पताल में संविदा कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक जने को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Nainwa, Bundi | Sep 1, 2024 देई कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा कर्मचारियों से मारपीट के मामले में कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और एक जने को गिरफ्तार कर लिया। देई पुलिस ने चिकित्सालय के सीसीटीवी कैमरा से घटना की जानकारी ली। जानकारी अनुसार दवाइयां नहीं मिलने से नाराज कुछ युवकों ने तीन-चार कर्मचारियों से बहस करना शुरू कर दिया।