लोहरदगा: ज़िले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन से दो लोग हुए गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कीटनाशक के सेवन से दो लोग गंभीर हो गए। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है । पहली घटना लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी धौरो गांव की है। जहां एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।