लोहरदगा: आमदरी गांव में वज्रपात से महिला की हुई थी मौत आज सदर अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम
भंडरा थाना क्षेत्र के आमदरी गांव में किसान पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे। इसी क्रम में बरीश के साथ हुई वज्रपात से अरुण कच्छप की 47 वर्षीय पत्नी जसिंता लकड़ा की मौत हो गई। वहीं बरीश के कारण बुधवार को शव सदर अस्पताल नही लाया जा सका, गुरुवार को शव सदर अस्पतला पहुंचा जहां उसका पोस्टमार्टम करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया।