नगर में आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर दशामाता पूजन का पारंपरिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है,महिलाएं दशामाता का विशेष व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं।सुहागिन महिलाएं पीपल के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा लगाएंगी। पूजन के दौरान पुराने डोरे को उतारकर 10 गांठों वाला नया डोरा धारण किया, और सुख समृद्धि की कामना कि।