जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर मार्केट में रविवार दोपहर कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के लिए पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मौके से वापस जाने को मजबूर कर दिया। ग्रामीणों का कहना कि किसी खास के इशारे पर प्रशासन द्वारा यह किया जा रहा है।