मेहगांव: अस्पताल के पीछे मेहगांव में साउंड को धीमी आवाज में बजाने की कहने पर फरियादी को जाति सूचक गालियां देते हुए की मारपीट।
Mehgaon, Bhind | Aug 11, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियादी गोविंद परिहार निवासी अमृतपुरा मडाखेरा हाल हॉस्पिटल के पीछे मेहगांव ने पुलिस को बताया।कि भूरे सेंगर निवासी राजपाल परमार का किराए का मकान मेहगांव से साउंड धीमी आवाज में बजाने की कहने पर फरियादी के साथ जाति सूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।