रंगरा प्रखंड के मदरौनी निवासी युवा समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह को श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति, नवगछिया का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने साईंनगर सहौरा स्थित कार्यालय में जनसेवा और मानव कल्याण के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उन्हें संस्था की ओर से साईं कृपा पुस्तक भेंट कर सम्मानित..