इटकी प्रखंड को अधूरा हक मिलने पर भड़की जनता प्रखंड के 18 साल पूरे होने पर जश्न और विरोध का मिला-जुला असर दिखा। सरना स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लिया। आरोप है कि प्रखंड बनने के बाद भी कई कार्यालय अब भी बेड़ो से संचालित हो रहे हैं। आंदोलनकारी राजकुमार तिर्की और मुर्तजा आलम ने कहा कि अब अधिकारों के लिए आर पार की लड़ाई होगी