अमरोहा: अमरोहा पुलिस ने 71 अपराधियों पर की मिनी गुंडा एक्ट की कार्यवाही, एसपी के आदेश पर जिले में चला अभियान
Amroha, Amroha | Apr 21, 2024 आपको बता दें कि अमरोहा में लोकसभा चुनाव के दौरान अपराध की रोकथाम को लेकर सतर्कता बरत रही जिला पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट में 71 अपराधियों का चालान किया है। जिसमें अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने 4, अमरोहा देहात कोतवाली पुलिस ने 28, और सबसे ज्यादा गजरौला थाना पुलिस 32 जबकि सैद नगली थाना पुलिस ने 7 अपराधियों का मिनी गुंडा एक्ट में चालान किया है।