बेरमो: ढोरी, सीसीएल ढोरी में योग शिविर का आयोजन किया गया
Bermo, Bokaro | Jun 21, 2025 सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र में शनिवार को महिला क्लब में प्रशिक्षित गुरु पंकज पांडेय ने योगाभ्यास कराया। जीएम रंजय सिंहा ने कहा कि योग करने का कोई समय नहीं होता है। सुबह का योगासन सबसे लाभदायक होता है। सीसीएल मुख्यालय से आए जीएम पर्सनल प्रतुल कुमार ने कहा कि मनुष्य के भाग दौड़ भरी जिंदगी में सुबह प्रतिदिन योग करना चाहिए