महसी: मोगलह के पास पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल लेने वालों की उमड़ी भीड़, तेल भरवाने की होड़
बहराइच सीतापुर मार्ग पर मोगलह के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से डीजल पेट्रोल लेने वालों की काफी भीड़ देखी जा रही है। लोगों में अधिक से अधिक तेल भरवाने की होड है। जबकि जिलापूर्ति अधिकारी लगातार बता रहे हैं कि तेल की कोई कमी नहीं है। अफवाह पर ध्यान न दें।।