फतेहपुर: बिंदकी के दरवेशाबाद के समीप दूध फैक्ट्री में काम कर रहा कर्मचारी ऊँचाई से गिरा, गंभीर चोट आई, अस्पताल में भर्ती
बिंदकी के नन्दौली निवासी विजय बहादुर का 30 वर्षीय पुत्र जय नारायण कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव के समीप स्थित राज मिल्क फैक्ट्री में काम करता है। रोज की भांति वह आज भी काम करने गया था। तभी काम करते समय ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों और फैक्ट्री मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां ड