पातेपुर के बाजीतपुर गांव से नकली विदेशी शराब बनाने वाली स्प्रिट, खाली बोतल, रैपर एवं कार्क बरामदगी मामले में लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। पुलिस ने गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब एक धंधेबाज बाजीतपुर गांव निवासी भोला राय के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। SHO रौशन कुमार ने बताया कि जल्द ही नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया जाएगा। कार्रवाई जारी ।