इटकी: ईद-उल-फितर का जश्न, सजदे में झुके हजारों सिर, मुल्क की सलामती के लिए उठी दुआ
Itki, Ranchi | Mar 21, 2026 इटकी में ईद की विशेष नमाज हजारों ने अदा की मांगी अमन-चैन की दुआ। इटकी के मरकजी ईदगाह में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। कारी ऐनामुल्लाह हक की इमामत में हजारों लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए हाथ उठाए। मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एकता की मिसाल पेश की, वहीं प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम में मुस्तैद रहा।