दमोह: राज्य मंत्री लखन पटेल के बंगले के बाहर युवक के द्वारा आत्मदाह करने के प्रयास के मामले में मंत्री ने दी प्रतिक्रिया
Damoh, Damoh | Mar 31, 2024 दमोह में शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल के बंगला के बाहर एक युवक के द्वारा पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने के प्रयास मामले में आज राज्य मंत्री लखन पटेल के द्वारा प्रतिक्रिया दी गई है।उन्होंने कहा है कि मैं उस व्यक्ति को जानता तक नहीं हूं। और सीसीटीवी फुटेज में दो लोग और दिखाई दे रहे हैं उसे बुला रहे हैं। तथा यह यहषड्यंत्र है।