अमरोहा: अमरोहा में बाढ़ से लोग बेहाल, 40 गांव बाढ़ की चपेट में, 20 गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें
Amroha, Amroha | Aug 14, 2025 हाल बेहाल है। गंगा ने करीब 40 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। गजरौला के चकनवाला गांव की सड़क तकरीबन 20 गांवों को जोड़ती है। आलम यह है कि सड़क के कई फीट तक पानी भरा हुआ है। जिस वजह से 20 गांवों का संपर्क टूट गया है। सड़कों पर अधिक पानी होने के कारण गढ्ढे हो चुके है जिस वजह से ग्रामीणों के पशुओं के लिए चारे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट रही है।