आगरा: आगरा के युवक (गोविन) की अमेरिका में हुई हत्या का लाइव वीडियो आया सामने, दूसरी कार में बैठे व्यक्ति ने मारी 3 गोलियां
Agra, Agra | Jul 21, 2024 थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत हिमाचल कॉलोनी के रहने वाले गोविन की अमेरिका में बीते 16 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो सामने आया है, जानकारी के अनुसार कार टकराने को लेकर विवाद हुआ था, विवाद इतना बढ़ गया की दूसरी कार में बैठे व्यक्ति ने गोविन के सर में एक के बाद एक तीन गोली मार दी, जिससे गोविंदा की मौत हो गई।