नसीराबाद: हटूंडी–माखुपुरा मार्ग जर्जर, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
अजमेर जिले में हटूंडी से माखुपुरा मार्ग पिछले एक वर्ष से जर्जर हालत में है। यह सड़क राजोसी, भवानीखेड़ा, लच्छीपुरा राजगढ़ सहित कई गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ती है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और उड़ती धूल से वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। आए दिन वाहन गड्ढों में फंसकर हादसाग्रस्त हो रहे हैं।