दुमका: दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में दुमका के MP MLA की विशेष अदालत में पेश हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी
Dumka, Dumka | Apr 1, 2024 सोमवार को जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी दुमका पहुंचे, जहां एमपी एमएलए की विशेष अदालत में उनकी पेशी हुई। दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में उनकी पेशी हुई, लेकिन गवाहों के अनुपस्थित रहने के कारण गवाही नहीं हो सकी। मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी