श्रीगंगानगर। खांडल विप्र समाज का अध्यक्ष चुनाव एवं स्नेह मिलन समारोह एक फरवरी को खांडल भवन में आयोजित हुआ। चुनाव अधिकारी सुशील डिडवानिया ने सर्वसम्मति से सबोध कुमार मटोलिया को पुनः अध्यक्ष घोषित किया। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों का सम्मान, संपर्क निर्देशिका का विमोचन तथा सहभोज आयोजित हुआ।