नरैनी: पंचमपुर गांव में पेड़ से लकड़ी काटते समय गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Naraini, Banda | Feb 2, 2026 बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पंचमपुर गांव में पेड़ में लकड़ी काटते समय पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।