बलिया: बेल्थरारोड में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत के बीच सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक विजय राय ने स्थानीय एचपी गैस गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक का मिलान कर एजेंसी संचालकों को नियमित आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए। इन दिनों लगन और रमजान के चलते एलपीजी सिलेंडर की मांग अचानक बढ़ गई है। क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 1500 सिलेंडर की मांग पहुंच रही है .