सुल्तानपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा- यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप है
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है। सुल्तानपुर जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने शनिवार को दोपहर 4 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बजट की सराहना की उन्होंने कहा यह बजट आत्मनिर्भर व विकसित भारत का रोड मैप है। सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा देते हुए 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है।