सुल्तानपुर: कुंभ मेले की अव्यवस्था पर नाराज कांग्रेस, साधु संतों से झूठ बोल रही भाजपा: अभिषेक सिंह राणा, जिला अध्यक्ष
सुल्तानपुर जिले में कांग्रेस ने एक बार फिर महाकुंभ मेले की अव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने शुक्रवार को दोपहर 4 बजे मीडिया से कहा कि महाकुंभ से आ रही तस्वीरें अथवा वीडियो ने समाज के अंदर हिंदू मुसलमान का जहर घोलने वालों पर करारा तमाचा है। 'बटोगे तो कटोगे' की सियासत करने वाले समाज के लोगों को सिर्फ नफरत