मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में राशन लेने की लाइन में खड़ा युवक अचानक गिरा, मौत, हार्ट अटैक की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Mar 23, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में राशन लेने पहुंचे एक युवक की अचानक मौत हो गई, इसके बाद वहां कोहराम मच गया लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और मृतक युवक के परिवार वालों को दी जानकारी मिलते ही पुलिस और मृतक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए युवक की मौत अचानक हार्ट अटैक आने से बताई जा रही है फिलहाल उसके परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया है