मेरठ: रोहटा क्षेत्र में दो कैंटरों की भिड़ंत, आग लगी; सरिया लदे और खाली वाहन की टक्कर में 4 लोग घायल
Meerut, Meerut | Mar 23, 2025 रोहटा के कावड़ मार्ग स्थित डूंगर मंदिर के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ।रविवार सुबह तड़के सरिया से भरे कैंटर की टक्कर सामने से आ रहे खाली कैंटर से हो गई।टक्कर के बाद दोनों कैंटरों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।