कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रेप पीड़िता मुख्यमंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची, कहा- थाने में सुनवाई नहीं हुई
कल्याणपुर थाना क्षेत्र की एक महिला सोमवार 1 बजे लखनऊ जनता दरबार में मुख्यमंत्री से मिली। उसने मुख्यमंत्री को बताया कि,मेरे साथ फुफेरे भाई ने रेप किया और मेरा प्लॉट बिकवा दिया। मैं शिकायत लेकर थाने पहुंची तो मुझे भगा दिया गया। फिर मैंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके आदेश पर जांच कल्याणपुर थाने के एक दरोगा को मिली।दरोगा ने आरोपी से एक लाख रुपये ले लिए।