हिलसा: मुरारपुर गांव से 14 अक्टूबर से लापता है किशोर, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Hilsa, Nalanda | Oct 22, 2024 मंगलवार की दोपहर 12:00 मुरारपुर गांव के सुरेश रविदास ने जानकारी दिया की उसके 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार, 14 अक्टूबर से मुरारपुर गांव से ही लापता है. वह काफी खोजबीन किए हैं लेकिन अब तक कोई भी अता-पता नहीं चल पाया है जिसके कारण परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।इस मामले को लेकर हिलसा थाना में गुमशुदगी की प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया गया।