बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने 9 फरवरी की देर शाम को रिहा कर दिया। पूर्व कंकर मुंजारे को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बालाघाट दौरे से पहले दोपहर में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उन्हें रात करीब 8 बजे भरवेली थाने से छोड़ दिया गया। थाने के बाहर समर्थकों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया।