जलालाबाद: अका खेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक नहर में गिरी, बाइक चालक युवक की हुई मौत, मौसेरी बहन की शादी से लौट रहा था
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव अका खेड़ा के पास जलालाबाद बुधवाना मार्ग पर नहर की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुलिया के नीचे नहर में गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार गांव थाथर मई निवासी रामकुमार पुत्र राम सहाय अपनी मौसेरी बहन की शादी के प्रोग्राम में गांव बिल्हा में गए थे.