दुद्धी को जिला घोषित करने की तीन दशक से चली आ रही मांग को लेकर आज शनिवार को स्थानीय कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और 'दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा' के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए निकाला गया जुलुस तहसील पहुंचा, जहां जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।