इटावा: मडोली, हवेलियां में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो आया सामने, पुलिस निगरानी में जेसीबी से टीले खुदकर ट्रैक्टरों से परिवहन
Etawah, Etawah | Dec 23, 2025 शासन की रोक के बाबजूद जनपद में इकदिल समेत विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से बिना परमीशन के मिट्टी खनन का खेल माफियाओं द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है, मंगलवार को इकदिल क्षेत्र के मडोली हविलियां गांव में दर्जनों ट्रैक्टरों के जरिए जेसीबी मशीन से मिट्टी के टीलों को खोदकर उसका अवैध परिवहन होते हुए वीडियो 11 बजे सामने आया है। लेकिन अधिकारी शांत बैठे है।