कहरा: बेलवाड़ा पुनर्वास में ट्रैक्टर चालक ने एक व्यक्ति की मारी टक्कर, प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा पुनर्वास वार्ड 15 में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने एक व्यक्ति को ठोकर मारकर खुद भी ट्रैक्टर को गड्ढे में पलटाकर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर के ठोकर लगने से 1 व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उस जख्मी की मौत हो गई।