तरारी: कुरमुरी नहर पुल बना 'डेंजर प्वाइंट', संकीर्ण पुल पर पलटा बड़ा ट्रक, छह घंटे तक ठप रहा तरारी बाजार का आवागमन, लोग परेशान
तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरारी बाजार में बिहिया नहर से निकलते ही कुरमुरी नहर पुल पर शाम में एक बड़ा ट्रक पलट गया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान – माल की क्षति नहीं हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा ट्रक संकीर्ण पुल से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पुल के किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो