गोरखपुर: बेलीपार थाना क्षेत्र के बेलीपार कस्बा निवासी व्यक्ति की पोखरे में डूबने से हुई मौत
बेलीपार थाना क्षेत्र के बेलीपार कस्बे के रहने वाले 53 वर्षीय वीरेंद्र मद्धेशिया की पोखरी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि वह सुबह खेत में किसी काम से गए हुए थे तभी पैर फिसलने से पोखरे में समा गए और उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को बरामद किया।