मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिडरिया सेंगर में खेत विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परमानंद पाण्डेय उम्र 58 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार सुबह वह अपने खेत में मसूर की फसल काट रहे थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई अंबिका प्रसाद पाण्डेय उम्र 50 वर्ष जो भूतपूर्व सैनिक बताए जा रहे हैं।